रूपयों से सस्ता खून, लेनदेन को लेकर भाई ने भाई को मारी गोली

punjabkesari.in Saturday, Sep 28, 2019 - 10:15 AM (IST)

बांदा: घटना देहात कोतवाली के पिपरी गांव की है। दो भाईयों में काफी दिनों से पैसे को लेकर विवाद चल रहा था। पैसों के लेन-देन का विवाद इतना बढ़ गया कि सगे भाई ने भाई को गोली मार दी। जिसमें राजपाल सिंह घायल हो गया। राजपाल ने बताया कि बीती रात में भाई और उनका साला साथ में आए तथा गाली-गलौज करने लगे। जिसपर उसके द्वारा विरोध करने पर उन्होंने गोली मार दिया और वहां से फरार हो गए। फायर की आवाज सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे तथा आनन-फानन में जिला अस्पताल ले जाकर भर्ती कराए। जहां इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उसे कानपुर रेफर कर दिया।

वहीं पूरे मामले में पुलिस की लापरवाही भी देखने को मिली है। घटना होने के बाद कुछ दबंग जिला अस्पताल में भी दबंगई दिखाते रहे लेकिन पुलिस को सूचना देने के बावजूद मौके पर नहीं पहुंचने का परिजनों ने आरोप लगाया है। फिलहाल पुलिस का कहना है कि मामला पंजीकृत कर लिया गया है। जिसकी विवेचना की जा रही है। विवेचना के आधार पर आरोपियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी।

वहीं बांदा में लगातार अपराधिक घटनाएं बढ़ रहीं है और पुलिस उनको रोकने में असफल दिख रही है।

एस के मौर्या (ईएमओ बाँदा) -
ने बताया कि राजपाल सिंह s/o नथ्थू पाल सिंह जो पिपरी गांव के रहने वाले हैं जिनको इलाज के लिए भर्ती कर लिया गया है। इनके बाएं हाथ में गोली लगी है जो अब ठीक है।

Ajay kumar