यूपी में खूनी कांड: डॉक्टर ने पहले पत्नी को मारी गोली, फिर कर लिया Suiside

punjabkesari.in Tuesday, Jul 11, 2017 - 07:24 PM (IST)

हमीरपुर: उत्तर प्रदेश में हमीरपुर जिले के मौदहा क्षेत्र में एक व्यक्ति ने मामूली बात पर पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी और बाद में अपने आप को भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि मौदहा कस्बा निवासी डा. ओम प्रकाश सिंह(50) कस्बे में ही निजी क्लीनिक खोले हुए थे। डॉक्टर की पत्नी गीता(45) जूनियर हाई स्कूल में अध्यापिका थी। किसी बात को लेकर रात दोनों में विवाद हो गया। विवाद से झल्लाए डॉक्टर ने तमंचे से गोली मारकर पत्नी की हत्या कर दी और बाद में खुद को भी गोली मार ली जिससे उसकी भी मृत्यु हो गई।

गोली की आवाज सुनकर वहां पहुंचे मोहल्ले वालों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। घटना के बाद मौके पर पहुंचे एडिश्नल एसपी लाल साहब यादव ने बताया कि मामला घरेलू कलह से जोड़कर देखा जा रहा है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। मामले की छानबीन की जा रही है।