बड़ा हादसा: यात्रियों से भरी नाव गोमती नदी में पलटी, 9 को गोताखोर ने बचाया, एक शव बरामद

punjabkesari.in Tuesday, Mar 15, 2022 - 06:11 PM (IST)

बाराबंकी: उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में उस समय हड़कंप मच गया जब सुबेहा थाना क्षेत्र के बिगनिहागांव के समीप गोमती नदी में यात्रियों से भरी नाव नदी में पटल गई। नाव में सवार दर्जन भर लोग नदी में डूब गए।  घटना के बाद लोगों की चीख पुकार सुनकर मौके पर लोगों की भारी भीड़ लगा गई।


लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोताखोर की रेक्यू ऑपरेशन चला कर 9 लोगों का बचा लिया है। जबकि एक शव को बरामद किया है।



जानकारी के मुताबिक नाव में सवार होकर यात्री गोमती नदी को पार कर रहे थे। इसी दौरान नाम में पानी भर गया। जिससे नाव नदी में डूब गई। घटना की जानकारी होते ही मौके पर जिले के आलाधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। आशंका जताई जा रही है कि अभी कम से कम दो लोग लापता है। उनकी तलाश में रेक्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। घटना के बाद इलाके में सन्नाटा फैल गया है।

Content Writer

Ramkesh