यमुना एक्सप्रेस वे पर 2 बच्चों के शव मिलने से मचा हड़कंप, हालत देखकर कांप गई लोगों की रूह

punjabkesari.in Tuesday, Nov 02, 2021 - 04:22 PM (IST)

मथुरा: सुबह जल्‍दी निकले लोगों की यमुना एक्‍सप्रेस वे पर मंजर देखकर रूह कांप गई। यहां अलग-अलग स्‍थानों पर 2 बच्‍चों के शव मिले। जिसे देखकर लोगों में हड़कंप मच गया। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। 

बता दें कि यमुना एक्सप्रेस वे पर थाना नौहझील क्षेत्र में माइलस्टोन 74 के समीप 1 किशोर का शव मिला। वहीं दूसरा शव थाना सुरीर क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेस वे के माइलस्टोन 79 के समीप कटीले तारों में लटका हुआ मिला। आस-पास से गुजरते हुए लोगों ने शव देखे तो उन्होंने इसकी सूचना पुलिस दी। सूचना पर इंस्पेक्टर अशोक कुमार सिंह मौके पर पहुंचे और बच्चों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सुरीर और नौहझील थाना क्षेत्र में मिले 2 बच्चों के शवों को लेकर तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं।

वहीं दोनों बच्चों के शवो कों हत्या कर फेंके जाने की आशंका जताई जा रही है। एक्सप्रेस वे पर मिले 2 बच्चों के शव के बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ गौरव ग्रोवर, अपर पुलिस अधीक्षक श्री चंद्र, सीओ एनपी सिंह भारी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मौका मुआयना किया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ गौरव ग्रोवर ने बताया कि नौहझील और सुरीर थाना क्षेत्र में 2 बच्चों के शव बरामद हुए हैं। शवों का वीडियोग्राफी और पैनल के साथ पोस्टमार्टम कराया जाएगा। वहीं हरियाणा दिल्ली और मथुरा से सटे जनपदों में बच्चों के फोटो के आधार पर शिनाख्त के प्रयास किए जाएंगे।

 

 

 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tamanna Bhardwaj

Recommended News

Related News

static