निकाय चुनाव: बदला आरक्षण तो पत्नियों को मैदान में उतारने की तैयारी शुरू

punjabkesari.in Friday, Mar 31, 2023 - 06:29 PM (IST)

नवाबगंज: नगर परिषद की अध्यक्षी पिछड़े वर्ग के लिए आरक्षित होने पर पहले जहां पुरुष प्रत्याशी दावे ठोंक रहे थे, वहीं अब ये पद पिछड़ी महिला के लिए आरक्षित होने के बाद अब ये दावेदार अपनी-अपनी पत्नियों को मैदान में उतारने के लिए तत्पर हैं। भाजपा से टिकट के दावेदारों की सूची लंबी है।

बाकी पार्टियों से गिने चुने दावेदार ही चर्चाओं में
निषाद राज पार्टी में शामिल होकर पार्टी के सिंबल पर निवर्तमान पालिकाध्यक्ष के चुनाव लड़ने की चर्चा ने जहां सभी को पेशोपेश में डाल रखा है तो बाकी पार्टियों से गिने चुने दावेदार ही चर्चाओं में हैं। आरक्षण जारी होते ही भाजपा की पूर्व जिलाध्यक्ष विमला शुक्ला का नाम अलग हो गया तो पिछड़े समाज के सशक्त दावेदार नीरेन्द्र सिंह राठौर के साथ ही प्रेम प्रकाश रस्तोगी व सभासद पति सन्तोष गुप्ता के नाम चर्चा में थे अब इनकी पत्नी उतर सकती हैं।



महिला सीट घोषित होते ही दाबेदारों ने अपनी पत्नियों को मैदान में उतारने का बनाया मन
महिला सीट घोषित होते ही इन दाबेदारों ने अपनी पत्नियों को मैदान में लाने का मन बना लिया है और पत्नियों के नाम पर ही टिकट की लाइन में लग गए हैं। इन दावेदारों में नीरेन्द्र सिंह राठौर पिछले चुनाव में पत्नी को मिले रिकार्ड वोटों व अपने अग्रज पूर्व पालिकाध्यक्ष व भाजपा के जिलाध्यक्ष रविन्द्र सिंह राठौर की छवि को लेकर पार्टी से सशक्त दावेदार नजर आ रहे हैं तो प्रेम प्रकाश रस्तोगी अपनी जन सेवा के साथ पुत्र सचिन रस्तोगी के पार्टी नेताओं से घनिष्ठता के बल पर टिकट की दावेदारी कर रहे हैं।

Content Writer

Ajay kumar