UP: बोरे के अंदर 15 टुकड़े करके श्मशान में फेंका लड़की का शव, गर्दन काटकर ले गए हत्यारोपित

punjabkesari.in Tuesday, Oct 27, 2020 - 08:14 AM (IST)

मेरठ: महिला सुरक्षा को  लेकर योगी आदित्यनाथ सरकार बहुत सख्त है।  लिहाजा मुख्यमंत्री ने स्पष्ट कर दिया है कि महिलाओं व बच्चियों की ओर गंदी नियत रखने वालों को कड़ी सजा मिलेगी। इसके लिए  सरकार ने जहां तमाम कानून बनाए हैं वहीं मिशन शक्ति भी लागू है। इसके बावजूद प्रदेश में महिलाओं के प्रति अपराध थमने का नाम नहीं ले रहा है। उत्तर प्रदेश के मेरठ शहर के अति संवेदनशील थाना लिसाडी गेट क्षेत्र के फतेहउल्लपुर में कब्रिस्तान के पीछे बोरे में 35 वर्षीय महिला की सिरकटी लाश बरामद हुई है।

बता दें कि शव के अनगितन टुकड़े कर बोरे में भरकर फेंका गया है। पहचान छिपाने के लिए महिला की गर्दन काटकर हत्यारोपित अपने साथ ले गए। लिसाड़ीगेट थाने के फतेहउल्लपुर में आज सुबह इलाके के लोंगो ने श्मशान के अंदर बोरा पड़ा देखा। बोरे के अंदर से बदबू आ रही थी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने बोरे को खोला, जिसके अंदर से महिला का टुकड़ों में शव मिला।

एएसपी कृष्ण विश्नोई ने बताया कि महिला के टुकड़ों में मिले शव की पहचान कराने के लिए टीम लगा दी गई। उन्होंने कहा कि प्रथमदृष्ट्या महिला की रंजिशन हत्या का मामला प्रतीत हो रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। इसके साथ ही पुलिस जांच में जुट गई है। 

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Moulshree Tripathi

Recommended News

Related News

static