नाबालिग छात्रा का शव बरामद, रेप के बाद हत्या की जताई जा रही आशंका

punjabkesari.in Sunday, Feb 09, 2020 - 06:32 PM (IST)

बस्ती: उत्तर प्रदेश में बस्ती के लालगंज थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना ने दस्तक दी है। यहां कक्षा 8 में पढ़ने वाली 14 वर्षीय नाबालिग छात्रा की एक युवक ने गला रेत कर निर्मम हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया। छात्रा अपने गन्ने के खेत में सुबह काम करने के लिए जा रही थी। उसी समय ही गांव का ही रहने वाला अरूण छप्पर में घात लगा कर बैठा था। वहीं आशंका जताई जा रही है की लड़की के साथ उसने पहले दुष्कर्म किया, बात खुलने के डर से धारदार हथियार से उसने गला काट कर लड़की की हत्या कर दी।

बता दें कि  छात्रा के जिस्म पर कई जगह चोट के निशान हैं, जिस को देख कर लगता है की उसने अपने आप को बचाने का बहुत प्रयास किया होगा। हत्यारे को हत्या करने के बाद भागते हुए लड़की के माता-पिता ने देख लिया। शोर मचाने पर गांव वालों ने हत्यारे का पीछा किया लेकिन वह घटना को अंजाम देने के बाद भागने में सफल रहा।

पीड़ित परिजनों का कहना है की उनका उस लड़के या उसके परिवार से कोई दुश्मनी नहीं थी। हत्या करने वाला युवक दिल्ली में रहता है जो कभी-कभी गांव आता है।

वहीं एएसपी पंकज का कहना है कि लड़की गन्ना छिलने के लिए खेत में जा रही थी। छप्पर में छिपे युवक ने चाकू से उस का गला रेत कर हत्या कर दी। लड़की ने बचने का प्रयास किया होगा लड़की के हाथ में चोट के निशान हैं। उन्होंने बताया कि लड़का कुछ दिनों से लड़की के पीछे पड़ा था। हत्या करने वाला युवक नशेड़ी है। पुलिस की टीम लगा दी गई है जल्द गिरफ्तारी होगी। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मामले से पर्दा उठेगा।

 

Tamanna Bhardwaj