शादी से लौटते समय पेड़ से टकराई तेज रफ्तार बोलेरो, 4 की दर्दनाक मौत

punjabkesari.in Monday, Dec 04, 2017 - 12:02 PM (IST)

देवरिया: उत्तर प्रदेश में देवरिया जिले में मुसैला-भागलपुर रोड पर एक बड़ा हादसा हो गया, जहां एक तेज रफ्तार बोलेरो अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा कर पलट गई। इस हादसे में 4 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई व 6 लोग गंभीर रुप से घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार हादसा रविवार रात का है। जहां नरियांव गांव से देवरिया शहर में आई बारात रविवार रात को लौट रही थी। इसी दौरान यह हादसा हो गया। हादसे में घायल लोगों को इलाज के लिए पहले डिस्ट्रिकट अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें बाद में गोरखपुर रेफर कर दिया गया।