बोलेरो और डंपर की आमने सामने टक्कर: दो महिला की दर्दनाक मौत, मचा कोहराम

punjabkesari.in Thursday, Dec 15, 2022 - 06:41 PM (IST)

कौशांबी: उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले में उस समय हड़कंप मच गया जब गिट्टी लदे डंपर ने सामने से आ रही बोलेरो को टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि बोलेरो में सवार दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई जबकि कई लोग घायल हो गए। लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराय। जहां पर डॉक्टरों दो को मृत घोषित कर दिया। पुलिस सूत्रों ने बताया कि बोलेरो चालक चालक भी हादसे में घायल हो गया है। सभी का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।



मिली जानकारी के मुताकि  घटना कड़ा धाम कोतवाली के लेहदरी गंगा  पुल की पास की बताई जा रही है।  जहां पर तेज रफृतार डंपर और बोलेरो  की आमने सामने टक्कर हो गई। बोलेरो सवार सभी लोग घायल हो गई जिसमें से दो लोगों की मौके पर मौत हो गई। हालांकि पुलिस  शव को कब्जे में ले लिया है। मृतक के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी है। 

Content Writer

Ramkesh