Bollywood एक्ट्रेस रति अग्निहोत्री ने पति संग किया ताज का दीदार, बोलीं-मोहब्बत की अनूठी मिसाल

punjabkesari.in Sunday, Feb 10, 2019 - 02:52 PM (IST)

आगराः भारत की शान और प्यार की मिसाल माने जाने वाले ताजमहल को देखने के लिए बॉलीवुड की अभिनेत्री रति अग्निहोत्री अपने पति रवि वीरवानी के साथ शनिवार आगरा पहुंची। यहां उन्होंने मोहब्बत की निशानी ताज का दीदार किया। उन्होंने करीब एक घंटे तक ताज भ्रमण किया।

इस दौरान उन्होंने ताज के इतिहास, कला आदि की जानकारी भी ली। ताजमहल परिसर में उन्होंने अपने जीवनसाथी के साथ फोटो भी खूब खिंचवाए। ताज का दीदार करते हुए उन्‍होंने इसे कई बार कला की अनूठी मिसाल भी कहा। 

रति अग्निहोत्री  भारतीय फिल्म अभिनेत्री और टीवी कलाकार हैं।  उन्होंने दस भाषायों के तकरीबन 150 फिल्मों में काम किया है। उन्होंने कई प्रसिद्ध फ़िल्में दी हैं। जिनमें
कृष्णा कॉटेज, रामा रामा क्या है ड्रामा, पुरानी जीन्स, क्रांति ,तुमसे अच्छा कौन है, ना तुम जानों ना हम, कुछ खट्टी कुछ मीठी, अलबेला ,जलजला, इतिहास, रिश्ता कागज का, कलिंगा शामिल है।

 

Ruby