शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में खून से लथपथ लड़की तोड़ती रही दम, लोग बनाते रहे VIDEO

punjabkesari.in Saturday, Jun 23, 2018 - 03:31 PM (IST)

नोएडाः अक्सर लोग प्यार में इतना पागल हो जाते हैं कि वो पागलपन की सारी हदें भी पार कर देते हैं और वहीं अगर प्यार एकतरफा हो तो खतरा और भी बढ़ जाता है। एेसा ही एक मामला नोएडा से सामने आया है, जहां एकतरफा प्यार में आशिक ने 18 वर्षीय युवती की चाकू घोंपकर हत्या कर दी। इतना ही नहीं इसके बाद उसने अपने आप को भी मारने की कोशिश की। 

कुलदीप सुबह करीब साढ़े 11 बजे मॉल पहुंचा, जहां युवती काम करती थी। इस दौरान कुलदीप युवती से बात करने की कोशिश करने लगा। लड़की ने इसका विरोध किया। जिसके बाद कुलदीप ने खुशबू को चाकू मार दिया। लड़की की चीख सुन आसपास के लोगों ने युवक को घेरा तो उसने खुद पर भी चाकू से कई वार कर लिए। लड़की खून से लथपथ फर्श पर पड़ी रही, किसी ने भी उसे अस्पताल नहीं पहुंचाया। तमाशबीन बने लोग वीडियो बनाने में मशगूल रहे। वहीं घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन तब तक छात्रा की मौत हो चुकी थी। वहीं आरोपी की हालत गंभीर बताई जा रही है।

मृतका के परिजनों ने मुताबिक युवक पिछले 3 महीनों से उनकी बेटी का पीछा कर रहा था। इसे उनसे घर पर भी बताया था। लगातार परेशान करने के चले मृतका के घरवालों ने लड़के को पुलिस रिपोर्ट की चेतावनी भी दी थी। लेकिन वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आया। फिलहाल पुलिस ने युवक के खिलाफ हत्या की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।  

Deepika Rajput