वीडियो में देखिए, जब लड़के-लड़कियों के बीच सरेआम चले लात-घूंसे

punjabkesari.in Sunday, Dec 04, 2016 - 12:28 PM (IST)

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में शनिवार को लड़के-लड़कियों के बीच जमकर मारपीट हुई। दोनों तरफ से 45 मिनट तक सरेआम लात-घूंसे चलते रहे और वहां पर मौजूद लोगों की भीड़ मजे लेती रही। इसके बाद किसी ने 100 नंबर पर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और एक युवक को गिरफ्तार कर लिया।

जानकारी के अनुसार मामला आगरा के प्रतापपुरा चौराहे का है। जहां पर देवीराम मिष्ठान भंडार के पास 3 लड़कियां स्कूटी पर आई और उनके साथ एक लड़का भी आया। तभी अचनाक वहां पर मौजूद 3 अन्‍य लड़के लड़कियों के साथ आए लड़के की पिटाई करने लगे। इसी दौरान लड़कियों ने उन लड़कों पर हेलमेट और लात-घूंसों से हमला कर दिया। इसके बाद लड़को की तरफ से और लड़के आ गए और उन्होंने लड़कियों को पीटना शुरु कर दिया। लगभग 45 मिनट तक मारपीट होने के बाद वहां मौजूद कुछ लोगों ने उन्हें छुड़ाया।

इस मामले में सीओ सदर असीम चौधरी का कहना है कि उन्हें प्रतापपुरा चौराहे पर झगड़े की सूचना मिली थी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और एक युवक को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए युवक का कहना है कि लड़कियां कॉल गर्ल थीं। दोस्‍तों से इनका झगड़ा हुआ था, इसलिए वह यहां उन्‍हें बचाने आया था। पकड़े गए युवक से पूछताछ कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

UP Hindi News की अन्य खबरें पढ़ने के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें