ब्राह्मण चेतना परिषद ने 25 जिला अध्यक्ष किए नियुक्त, स्थानीय स्तर पर संगठन खड़ा करने की तैयारी

punjabkesari.in Wednesday, Oct 21, 2020 - 05:14 PM (IST)

लखनऊ: कांग्रेस नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद के संरक्षण वाली संस्था ब्राह्मण चेतना परिषद उत्तर प्रदेश में अब स्थानीय स्तर पर मजबूत संगठन खड़ा करने की तैयारी में है। इसी प्रयास के तहत उसने बुधवार को राज्य के 25 जिलों में अपने अध्यक्ष नियुक्त किए। संगठन के संरक्षक जितिन प्रसाद ने नव नियुक्त जिला अध्यक्षों की सूची की घोषणा संबंधी ट्वीट को रिट्वीट करते हुए कहा, (सभी को) नए दायित्व के लिए शुभकमानाएं।

बता दें कि उत्तर प्रदेश में ब्रहामणों की हत्या, शोषण की अवाज ब्रहामण महा संगठन उठाता है। पिछले कुछ महीनों से जिला स्तर पर लगातार ब्रह्म चेतना संवाद कर रहे हैं। ब्राह्मण चेतना परिषद' के एक वरिष्ठ पदाधिकारी ने बताया, ब्राह्मण समाज की आवाज़ मजबूती से उठाने के लिए हम स्थानीय स्तर पर संगठन खड़ा कर रहे हैं। इसी प्रयास के तहत 25 जिला अध्यक्षों की नियुक्ति की गई है। आने वाले समय में कई अन्य लोगों को भी जिम्मेदारियां दी जाएंगी।

Ramkesh