विकास के करीबी रहे अमर दुबे की पत्नी का केस लड़ेगी ब्राह्मण महासभा, कहा- खुशी के साथ नहीं होगा अन्याय

punjabkesari.in Monday, Sep 21, 2020 - 06:03 PM (IST)

कानपुरः उत्तर प्रदेश कानपुर के चर्चित बिकरू कांड के मुख्य आरोपी विकास दुबे के करीबी रहे अमर दुबे एसटीएफ के हाथों एनकाउंटर में मारा गया। वहीं उसकी पत्नी खुशी को पुलिस ने हत्याकांड की साजिश में शामिल होने का आरोपी बनाकर जेल भेजा था।

बता दें कि अब अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा ने खुशी का केस लड़ने का ऐलान किया है। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेंद्र नाथ त्रिपाठी ने खुशी के परिजनों से मुलाकात की।

अखिल भारतीय ब्रह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेंद्रनाथ त्रिपाठी कल्यानपुर स्थित श्यामलाल तिवारी के घर पहुंचे। परिजनों से उन्होंने खुशी का हाल पूछा। उन्होंने इस दौरान कानूनी प्रक्रिया के बारे में भी जानकारी जुटाई।

खुशी के परिजनों ने त्रिपाठी से कहा कि उनकी बेटी बेकसूर है, उसे गलत तरीके जेल भेजा गया है। हम कानूनी लड़ाई का खर्च वहन करने की क्षमता नहीं रखते हैं। ऐसे में उनकी बेटी को कैसे न्याय मिलेगा।

राजेंद्र नाथ त्रिपाठी ने परिवार से कहा कि कानून पर भरोसा रखिए। खुशी के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि खुशी का केस ब्राह्मण महासभा लड़ेगी और बेटी को न्याय दिलाएगी।

 

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Moulshree Tripathi

Recommended News

Related News

static