सतीश चंद्र मिश्रा बोले- ब्राह्मण व अनुसूचित जाति के लोग बनायेंगे BSP की सरकार

punjabkesari.in Thursday, Sep 02, 2021 - 07:18 PM (IST)

देवरिया: बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के राष्ट्रीय महासचिव एवं सांसद सतीश चंद्र मिश्रा ने गुरुवार को यहां दावा करते हुए कहा कि वर्ष 2022 में 17 प्रतिशत ब्राह्मण और 23 प्रतिशत अनुसूचित जाति के लोग मिलकर बहन मायावती के नेतृत्व में सरकार बनायेंगे।   गुरूवार को यहां शहर के एक लान में प्रबुद्ध वर्ग सम्मान और सुरक्षा को लेकर एक संगोष्ठी को सम्बोधित करते हुए  मिश्रा ने कहा कि पहले सपा की सरकार में और अब भाजपा की सरकार में ब्राह्मण समाज पर अन्याय हो रहा है। उन्होंने प्रदेश सरकार पर ब्राह्मण और अनुसूचित जाति के लोगों का प्रताड़ति करने का आरोप लगाया। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि प्रदेश में करीब 17 प्रतिशत ब्राह्मण और 23 प्रतिशत अनुसूचित जाति के लोगों के आशीर्वाद से प्रदेश में बसपा की सरकार बनेगी।

बसपा महासचिव मिश्र ने प्रदेश सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि लोगों को आतंकित किया जा रहा है। कानून व्यवस्था छिन्न-भिन्न है। प्रदेश में अपराध बढ़ रहे हैं। बेरोजगारी बढ़ती जा रही है। उन्होंने राज्य की योगी सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि दो करोड़ लोगों को हर साल नौकरी देने का दावा करने वाली इस सरकार के राज में आज नौजवानों से नौकरियां छीनी जा रही हैं।

उन्होंने श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए एकत्र की गई धनराशि में हेरफेर का आरोप लगाते हुए कहा कि अयोध्या आज भी विकास की बाट जोह रहा है। उन्होंने अपने शासन काल का गुणगान करते हुए कहा कि बहन मायावती ने अपने शासन काल में प्रदेश का भरपूर विकास किया था। इसके साथ ही कानून व्यवस्था को तगड़ा करते हुए गुंडे मवालियों को उनको कानून के शिकंजे में लाकर जेल के सलाखों के पहुंचाने का कार्य करती थी।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramkesh

Recommended News

Related News

static