किसानों ने पुलिस के बैरियर को नाले में फेंका, ट्रैक्टर ट्रॉली लेकर दिल्ली की तरफ रवाना

punjabkesari.in Tuesday, Jan 26, 2021 - 12:12 PM (IST)

गाजियाबाद: गाजीपुर बॉर्डर से किसान गणतंत्र दिवस के मौके पर हजारों की संख्या में ट्रैक्टर ट्रॉली लेकर दिल्ली की तरफ ट्रैक्टर मार्च निकाल कर प्रदर्शन कर रहे है।  देश भक्ति का ज़ज़्बा भी किसानों में दिखाई दिया। किसानों ने 551 मीटर का तिरंगा झंडा लेकर पैदल ही काफी संख्या में किसान निकल पड़े हैं। वहीं पुलिस ने उन्हें रोकने के लिए बैरियर लगा रखा था नाराज किसानों ने बैरियर को उठा कर नाले में फेंक दिया। और दिल्ली की तफर भारत माता के नारे लगाते हुए आगे तेजी से बढ़ रहे है। वहीं हमारे पंजाब केसरी के रिपोर्ट ने कितनों से बात की तो उन्होंने कहा कि सरकार जब तक विल वापस नहीं लेती तब तक घर वापसी नहीं होगी।
 
बता दें कि किसानों के समूह पर पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे। अधिकारियों के अनुसार सुरक्षा कर्मियों ने किसानों को समझाने की कोशिश भी की और कहा कि राजपथ पर गणतंत्र दिवस परेड के खत्म होने के बाद उन्हें दिल्ली में ट्रैक्टर परेड करने की अनुमति दी गई है। इसके बावजूद कई ट्रैक्टर नजर आए, जिन पर तिंरगे लगे थे। इनके साथ पुरुष तथा महिलाएं ढोल पर नाचते नजर आए। सड़क के दोनों ओर खड़े स्थानीय लोग फूलों की बारिश भी कर रहे थे। कुछ किसान हाथ में विभिन्न किसान संगठनों के झंडे लिए और नारे लगाते पैदल चलते भी नजर आए। कुछ मोटर साइकिल और घोड़ों पर सवार थे। लोग अपने ट्रैक्टरों के ऊपर खड़े होकर नारे लगाते और क्रांतिकारी गीत गाते भी दिखे। स्थानीय लोगों ने मार्च में शामिल किसानों को खाद्य पदार्थ और पानी की बोतलें बांटी। मौके पर मौजूद पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने इससे पहले बताया था कि किसानों के कुछ समूह अवरोधक तोड़कर राष्ट्रीय राजधानी में दाखिल हो गए।

Ramkesh