शादी के मंडप में गुटका खाना पड़ा महंगा, दुल्हन ने शादी से किया इंनकार

punjabkesari.in Friday, May 17, 2019 - 01:20 PM (IST)

हमीरपुरः आपने दहेज की मांग को लेकर अक्सर शादी टूटने की कहानी सुनी होगी, लेकिन दुल्हे के गुटका खाने से शादी टूटने की बात आपने शायद ही सुनी होगी। मामला हमीरपुर का है। जहां मंडप में दुल्हे को गुटका खाता देख दुल्हन ने शादी से इंनकार कर दिया और बारात को खाली हाथ लौटा दिया।

मामला विवार थाना क्षेत्र के उमरी गांव का है। यहां के रहने वाले होरीलाल की बेटी सीता की शादी जालौन जनपद के परासन गांव के निवासी महेश सिंह के पुत्र राहुल के साथ होनी थी। लड़के वाले बड़े धूम-धाम से बारात लेकर आए और शादी की सभी रस्मे पूरी कर रहे थे, लेकिन दुल्हे को नहीं मालूम था कि उसका गुटखा की वजह से उसे ये बारात वापस ले जाना पड़ेगी। दुल्हे ने भवरों के समय गुटखा खा लिया। जिससे उसकी तबियत बिगड़ गई। वहीं चक्कर खाकर गिर गया।

यह नजारा देख लड़की सीता नाराज हो गई और उसने गुटखा खाने वाले से शादी करने से इंकार कर दिया। जिसके चलते दुल्हे को बिना दुलहन के बारात वापस ले जाना पड़ा। दुल्हे के परिजनों ने लडकी और उनके परिवारियों को समझाने की बड़ी कोशिश की, लेकिन फिर भी बात नहीं बन पाई और बारात को बगैर दुल्हन के वापस लौटना पड़ा।

Tamanna Bhardwaj