मंडप से दूल्हे को लेकर फरार हुई दुल्हन, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान

punjabkesari.in Tuesday, Jul 10, 2018 - 12:02 PM (IST)

मथुरा: बरसाना क्षेत्र में पत्नी की दूसरी शादी होने की सूचना पर पति पुलिस के साथ मौके पर पहुंचा तो दुल्हन दूल्हे को लेकर मंडप से भाग गई। बाद में ग्रामीणों के हस्तक्षेप से उसकी दूसरी शादी हुई। थाना बरसाना के गांव ब्रजबारी निवासी लछमन प्रसाद ने 2006 में अपनी 2 पुत्रियों हरदेवी एवं जमुना की शादी भरना खुर्द निवासी हरिशंकर शर्मा के पुत्र राजीव कुमार एवं उमेश के साथ की थी। हरदेवी ने किसी कारण से जहर खाकर आत्महत्या कर ली। इसमें दोनों पक्षों में राजीनामा हो गया। हरदेवी की मौत के बाद से उमेश की पत्नी जमुना देवी अपने मायके में रह रही थी।

इस दौरान उमेश ने उसे लाने के लिए कई बार प्रयास किए, मगर वह अपने मायके से नहीं आई। हरिशंकर ने जमुना की दूसरी शादी भदावल में तय कर दी। इसकी सूचना मिलने पर उमेश ने अपनी पत्नी की दूसरी शादी रुकवाने के लिए यूपी 100 पर फोन किया। सूचना पर ब्रजबारी गांव पहुंची पुलिस को देख मंडप से दूल्हा-दुल्हन भाग खड़े हुए। पुलिस द्वारा शादी रुकवाने की सूचना पर ग्रामीण एकत्रित हो गए। ग्रामीणों ने पुलिस को समझा कर वापस भेज दिया। इसके बाद जमुना की दूसरी शादी हो गई। वहीं पहले पति उमेश ने शादी के साक्ष्य भी दिखाए, लेकिन उसकी नहीं सुनी गई।

Anil Kapoor