शादी के कुछ दिन बाद रहस्यमय तरीके से गायब हुई नई नवेली दुल्हन! घरवालों को नींद की दवा खिलाकर सोना-चांदी और मोबाइल लेकर फरार, गांव में मचा हड़कंप!
punjabkesari.in Friday, Dec 12, 2025 - 07:33 AM (IST)
Agra News: उत्तर प्रदेश में आगरा जिले के मलपुरा थाना क्षेत्र के खलोआ गांव में शादी के सिर्फ कुछ दिन बाद ही एक नई दुल्हन रहस्यमय तरीके से लापता हो गई। परिवार का आरोप है कि दुल्हन अंकिता ने रात को सबको नींद की दवा खिलाई और सोने-चांदी के गहने और मोबाइल लेकर घर से फरार हो गई। सुबह दरवाजे खुले मिले और दुल्हन गायब—गांव में सनसनी फैल गई।
1 दिसंबर को हुई थी शादी
दूल्हे के पिता राम वीर सिंह ने बताया कि उनका बेटा जगवीर की शादी 1 दिसंबर 2025 को अयोध्या के पास रहने वाली युवती अंकिता से हुई थी। शुक्रवार रात— अंकिता ने खुद खाना बनाया और परिवार को खिलाया। फिर सब सो गए, लेकिन शनिवार सुबह जब परिवार जागा तो— घर के मुख्य दरवाजे खुले थे, दुल्हन गायब थी। किसी ने रात में कोई आवाज भी नहीं सुनी।
कमरे से मिली नींद की दवा—गहने और फोन गायब
दुल्हन के कमरे के पास से नींद की दवा की दो खाली पत्तियां मिलीं। घर से 3 सोने की अंगूठियां, 4 जोड़ी पायल और एक मोबाइल फोन गायब था। बाद में मोबाइल फोन छत पर मिला, लेकिन अंकिता का कहीं पता नहीं लगा।
शादी का मध्यस्थ राहुल भी शक के घेरे में
परिजनों को शादी में मध्यस्थता कराने वाले युवक राहुल पर भी शक है। अंकिता खुद को अयोध्या के पास बढ़ाल गंज का बताती थी, जबकि राहुल फतेहपुर सीकरी के भड़कोल का रहने वाला बताया जाता है। परिवार ने ये सभी जानकारी पुलिस को दे दी है।
पुलिस ने दर्ज की FIR—CCTV जांच जारी
आगरा पुलिस कमिश्नरेट के अनुसार, परिवार की शिकायत के आधार पर FIR दर्ज कर ली गई है। दुल्हन के भागने और गहने ले जाने के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। आसपास के CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं। शक होने पर दुल्हन की व्यापक स्तर पर खोजबीन होगी। परिजन सदमे में हैं और गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
फेरों से ठीक पहले दुल्हन ने कहा ‘नहीं करूंगी शादी!’—प्रेमी के लिए ठुकराई बारात, मंडप में मचा हड़कंप!

