दूल्हे की जाति को लेकर शादी में हंगामा, दुल्हन ने सुनाया ये फैसला

punjabkesari.in Wednesday, Jul 03, 2019 - 12:15 PM (IST)

आगराः “मियां-बीवी राजी तो क्या करेगा काजी” वाली कहावत आगरा के इस प्रेमी जोड़े ने चरितार्थ करके दिखाया है। दरअसल, बारात लेकर आए दूल्हे पक्ष का दूल्हन पक्ष के साथ जाति को लेकर विवाद हो गया। बस फिर क्या था दूल्हन और दूल्हे ने किसी विवाद में ना पड़ते हुए साथ रहने की बात कह कर शादी को सफल बना दिया।  

दरअसल, कन्नौज के चौधरी सराय की शादी आगरा के युवक के साथ तय हुई थी। सोमवार की रात धूमधाम से बारात शहर कोतवाली क्षेत्र में चांदेश्वर रोड स्थित एक मैरिज होम में पहुंची। अचानक दुल्हन पक्ष के लोगों ने दूल्हे की बहन से जाति के बारे में पूछताछ की। पता चला कि जाति वह नहीं है जो पहले बताई थी।

इस बात से शुरू हुआ विवाद इतना बढ़ गया कि शादी टूटने तक की कगार पर आ गई। युवक के परिवारीजनों ने दहेज का सामान लौटा दिया। विवाद घर की चार दीवार से निकलकर थाने पहुंच गया। तभी इस मामला में नया मोड़ तब आया जब अचानक दुल्हन मांग में सिंदूर भर कर थाने पहुंच गई। कहा कि वह कोर्ट मैरिज कर चुकी है। दोनों की शादी हो चुकी है, दोनों बालिग हैं। हम साथ में ही रहेंगे।

 

 

Ruby