...जब दुल्हन ने होटल के स्टाफ से लगाई गुहार- मुझे तीसरी शादी से बचा लो

punjabkesari.in Thursday, Nov 19, 2020 - 05:43 PM (IST)

जौनपुरः उत्तर प्रदेश के जौनपुर में एक विवाहित लड़की अपने परिवार जबरदस्ती तीसरी शादी कराने का आरोप लगाया है। युवती का आरोप है कि मां और जीजा ने मिलकर हरियाणा के उम्रदराज युवक से युवती की शादी करवा दी। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने मां और जीजा सहित 7 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने मामले में आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

बता दें कि युवती चंद्रिका देवी (32) आजमगढ़ के बरदह थाना क्षेत्र की रहने वाली है। चंद्रिका का विवाह 6 साल पूर्व उसकी बिरादरी में हुआ था, लेकिन पति की मानसिक स्तिथि ठीक नहीं होने के कारण वह अलग हो गई। इसके बाद खेतासराय इलाके के युवक से उसने प्रेम विवाह किया। ये दूसरा विवाह कोर्ट में हुआ। लड़का गैर विरादरी का था लिहाजा मां और जीजा को यह बात पसंद नहीं थी। युवती का कहना है कि इसके बाद मां और जीजा ने मिलकर हरियाणा के एक युवक से उसका विवाह तय कर दिया। चंद्रिका को फोटो दिखाया और 2 दिन पूर्व चंद्रिका को मां यह कहकर शाहगंज से ले आई, कि चलो घर जरूरी है।

चंद्रिका का कहना है कि 18 नवम्बर को दोपहर मैहर मंदिर में हरियाणा के युवक के साथ उसका जबरन विवाह कर दिया गया। चंद्रिका ने बताया कि वह इसके लिए तैयार नहीं थी, जबरन ऐसा किया गया। इसके बाद उसे गाड़ी मैं बैठा दिया और 5 लोग हरियाणा के लिए निकल पड़े। उसने बताया कि गाड़ी जब 8 बजे रात में मछलीशहर एक होटल पहुंची तो चंद्रिका देवी ने वाशरूम जाने का बहाना किया। इसके बाद जब होटल में गई तो सारी कहानी होटल के स्टॉफ को बताया। जिसके बाद होटल मालिक ने तुंरत पुलिस को फोन कर जानकारी दी। सबके सामने लड़की ने बताया कि वह अपने दूसरे पति के साथ ही रहेगी। घरवाले जबरन तीसरी शादी कर दिए हैं।

इस बारे में मछलीशहर कोतवाल दिनेश प्रकाश पांडेय ने बताया कि घटना की एफआईआर दर्ज कर ली गई है, पुलिस हर बिंदु पर जांच कर रही है। अब पुलिश इस बिंदु पर जांचकर कर रही है कि कहीं लड़की को बेचा तो नही जा रहा था? जिस प्रकार लड़की के मर्जी के खिलाफ घरवाले उसका विवाह किए, इससे यही प्रतीत होता है। लड़की की उम्र 32 साल और लड़के की 47 साल है। 

Tamanna Bhardwaj