बिना दुल्हन के लौट आई बारात, वजह कर देगी हैरान

punjabkesari.in Saturday, Mar 25, 2017 - 10:12 AM (IST)

सहारनपुरः उत्तर प्रदेश में सहारनपुर के नागल क्षेत्र में हो रही शादी में पहली पत्नी के हंगामा करने पर बारात को बगैर दुल्हन के बैरंग लौटना पडा। 

जानिए पूरा मामला
पुलिस सूत्रों के अनुसार नागल इलाके के उमाही गांव में कल 2 सगी बहनों की शादी थी। बडे धूमधाम से बारात आई और जब शादी की तैयारी चल रही थी तभी पहले से ही शादीशुदा मुर्सलीन की पत्नी गुलिस्ता पुलिस को लेकर मौके पर पहुंच गई और हंगामा कर दिया। तभी दोनों लड़कियों ने वसीम और मुर्सलीन से विवाह करने से इंकार कर दिया। ये दोनो सगे भाई हैं। दोनों पक्षों में धक्का-मुक्की शुरू हो गई तथा लडकी पक्ष वालों ने शादी की तैयारी और अन्य खर्चो को चुकाने की बात की।

उन्होंने बताया कि लडकी पक्ष की तहरीर पर करीब 6 लाख रुपए लडके वालो को चुकाए जाने की बात चल रही है। रूपए नहीं चुकाने पर कानूनी कार्रवाई होगी।