सुहागरात के बाद टूटा सपना! 60000 में बंगाल से लाया दुल्हन, रात साथ बिताई... लेकिन सुबह उठते ही फूट-फूटकर रोया दूल्हा; कहा- अब किसे मुंह दिखाऊं...

punjabkesari.in Saturday, Nov 15, 2025 - 12:41 PM (IST)

सहारनपुर: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में नई शादी एक युवक के लिए बुरे सपने में बदल गई। 18 दिन पहले जिस दुल्हन को बड़ी उम्मीदों के साथ वह घर लाया था, वह सुबह अचानक गहने, 60 हजार रुपये नकदी और घर का भरोसा लेकर फरार हो गई। इस मामले के प्रकाश में आने के बाद हर कोई हैरान है। मामला अब पुलिस के पास है और जांच जारी है।

तफ्सील से जानें पूरा मामला
पूरा मामला सहारनपुर के चिलकाना थाना क्षेत्र के पटनी गांव का है। यहां के निवासी पवन सैनी के बेटे गौरव सैनी की शादी 26 अक्टूबर को मुगली खातून उर्फ पूजा से हुई थी। पूजा पश्चिम बंगाल के कोलकाता स्थित दीवानपुर की रहने वाली है। यह रिश्ता गांव के ही युवक सिट्टू ने तय कराया था। आरोप है कि इस शादी के बदले सिट्टू ने गौरव के परिवार से 60 हजार रुपये बतौर फीस लिए थे। शादी तय करने के बाद सिट्टू गौरव को अपने साथ कोलकाता ले गया, जहां उसके सास-ससुर की मौजूदगी में शादी कराई गई। इस गटना के बाद दूल्हा और उसका परिवार खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहा है।

गहने और 60 हजार लेकर भागी दुल्हन 
गौरव ने बताया कि 12 नवंबर को वह सामान लेने चिलकाना गया था। उसके माता-पिता मजदूरी करने गए थे। घर पर सिर्फ पूजा थी। घर वापस लौटने पर उसने देखा कि  दरवाजा खुला था। आवाज देने पर कोई जवाब नहीं आया। अंदर गया तो अलमारी खाली थी। गहने और करीब 60 हजार रुपये नकद भी गायब थे। वह समझ गया कि पूजा सब लेकर भाग गई है।

मायके फोन करने पर फोन बंद मिला 
गौरव और उसके परिवार ने पूरे गांव, खेत-खलिहान, आसपास के रास्तों पर देर रात तक तलाश की, मगर पूजा का कुछ पता नहीं चला। दुल्हन के मायके फोन करने पर फोन बंद मिला। इसके बाद गांव वालों के साथ मिलकर गौरव ने बिचौलिए सिट्टू और उसके साले मोनू को पकड़ लिया। दोनों से पूछताछ करने पर कोई ठोस जानकारी नहीं मिली। हालांकि, दोनों ने कहा कि वे दुल्हन और पैसा वापस दिलाने की कोशिश करेंगे। पीड़ित परिवार ने थाने में तहरीर दी है। पुलिस का कहना है कि यह मामला शादी के नाम पर ठगी जैसा लग रहा है। मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Purnima Singh

static