शादी के बाद विदाई की रस्म पर दुल्हन का बदला मन, दूल्हे के साथ जाने से किया इंकार, वजह जान रह जाएंगे दंग

punjabkesari.in Sunday, Nov 06, 2022 - 03:25 PM (IST)

आगराः उत्तर प्रदेश के आगरा से शादी टूटने का एक अनोखा मामला सामने आया है। जहां शादी के बाद दूल्हा विदाई कराने गांव तो पहुंच गया, लेकिन दुल्हन ने दूल्हे के साथ जाने से मना कर दिया। वहीं, दुल्हन के मना करने का कारण था, दूल्हे द्वारा दुल्हन के सैंडल और साड़ी न लाना। इस मामूली बात से दुल्हन इतना भड़क गई कि उसने राजस्थान से आई बारात को वापस लौटा दिया। इसी बीच वहां पर मौजूद लोगों के काफी समझाने के बाद भी दुल्हन नहीं मानी और दूल्हे को बिना दूल्हन के ही वापस लौटना पड़ा।

बता दें कि मामला आगरा के पास सैंया क्षेत्र के गांव जोधपुर का है। जहां एक विवाह समारोह का आयोजन किया गया था। जिसमें राजस्थान मनियां निवासी दूल्हा कान्हा उर्फ केदार सिंह का विवाह सम्मेलन के दौरान खेरागढ़ क्षेत्र के गांव नगला सोन निवासी दुल्हन के साथ के सम्पन्न हुआ। इसके बाद दुल्हन की विदाई की रसम अदा करने के लिए दूल्हा उसके गांव में गया। जहां दुल्हन ने उसके साथ जाने से मना कर दिया, जिसकी वजह थी दूल्हे का सैंडल ना लेकर आना। दूल्हे के सैंडल ना लाने से दुल्हन इतनी निराश हो गई कि उसने दूल्हे के साथ जाने से मना कर दिया।

वहीं, दूल्हन यह बात सुनकर सब दंग रह गए। इसके बाद सभी ने दुल्हन को बहुत समझाया, लेकिन दुल्हन नहीं मानी। इसी बीच दूल्हे दूल्हा पक्ष के लोगों ने 112 पर फोन कर पुलिस को भी बुलाया। वहीं, दुल्हन पक्ष ने लोगों ने बरातियों पर आरोप लगाते हुए कहा कि वह शराब पीकर गांव पहुंचे थे। इतना ही नहीं कुछ ने जहां तक भी कह दिया कि दूल्हे को मिर्गी पड़ती हैं। इसी बीच सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस और शादी समारोह करवाने वाले पदाधिकारी भी बीच में आए, लेकिन दोनों पक्षों द्वारा एक दूसरे पर आरोप लगाने का सिलसिला रात भर चलता रहा। पुलिस के काफी समझाने के बाद भी दुल्हन नहीं मानी और फिर दूल्हे को बिना दुल्हन के ही वापस लौटना पड़ा। वहीं, अब पूरे गांव में इसी बात की चर्चा हो रही है।
 

 

Content Editor

Harman Kaur