7 फेरों के बीच दुल्हन को दूल्हे पर हुआ ये शक, शादी से किया इंकार

punjabkesari.in Monday, Feb 10, 2020 - 02:09 PM (IST)

कानपुरः शादी जिंदगी का एक अहम पड़ाव होता है। जिसकी तैयारी बहुत दिनों पहले से शुरू हो जाती है। औरैया के एक गांव का में शादी का मंजर ही अलग था जहां दूल्हे की पोल खुलने से फेरों की रस्म के बीच दुल्हन ने शादी से इंकार दिया। जिससे शादी समारोह में अफरा तफरी मच गई। वहीं मामला बिगड़ता देखकर कुछ बराती धीरे से निकल लिये।

दूल्हा के गूंगा होनें से दुल्हन ने किया इंकार
बता दें कि मामला सदर कोतावाली के एक गांव की है। जहां हमीरपुर के मिश्रीपुर गांव से बारात आई थी। जयमाल के समय दुल्हन को दूल्हे के मूक यानि गूंगा होने का संदेह हो गया। यह बात उसने अपने रिश्तेदार को बताई तो उसने फेरों के समय दूल्हे से बातचीत करने का प्रयास किया। रिश्तेदार के पूछने पर दूल्हा ठीक से बोल नहीं पाया तो दुल्हन का शक यकीन में बदल गया। उसने फेरे रोकते हुए शादी करने से इंकार दिया। इसपर वर पक्ष एकत्र हो गए और समझाने का प्रयास करने लगे।

दुल्हन थी नाबालिग
दूसरी ओर वर पक्ष को लड़की पक्ष के रिश्तेदार ने दुल्हन के नाबालिग होने की जानकारी दे दी। इसपर वर पक्ष भी सकते में आ गया और ऐन समय पर कोई फैसला लेने में असहज हो गया। वर पक्ष ने लड़की के पिता से इसपर बात की उन्होंने इंकार कर दिया। इसपर मामा ने नाबालिग उम्र का हवाला देते हुए शादी पर ब्रेक लगा दिया। लड़की पक्ष से आए जिला पंचायत अध्यक्ष ने भी समझाने का प्रयास किया लेकिन बात नहीं बनने पर वह भी लौट गए।

इसी बीच सूचना पर इंडियन ऑयल चौकी प्रभारी फोर्स के साथ गांव पहुंचे और दोनों पक्षों से पूछताछ कर जानकारी ली। जानकारी ली। लड़की द्वारा शादी से इंकार करने पर बिना दुल्हन के बरात लौट गई। चौकी इंचार्ज ने बताया कि हमीरपुर में दूल्हा सफाई कर्मचारी पद पर तैनात है, शादी न होने पर बरात लौट गई है।

Ajay kumar