प्रियंका की मतदाताओं से अपील- ऐसी राजनीति लाएं जो आपकी समस्याओं का हल करे

punjabkesari.in Wednesday, Apr 24, 2019 - 01:54 PM (IST)

फतेहपुर: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने मतदाताओं से अपील की कि वे ऐसी राजनीति लाएं जो उनकी समस्याओं की बात करे और उनका हल करे। प्रियंका ने यहां एक चुनावी जनसभा में कहा कि राजनीति को बदलिए, सिर्फ अपने क्षेत्र के लिए नहीं ... अपनी जरूरतों के लिए नहीं बल्कि अपने बच्चों के भविष्य को मजबूत बनाने के लिए और देश को बचाने के लिए। प्रियंका ने वोटरों से कहा कि झूठ की राजनीति एवं नकारात्मक राजनीति को परे कीजिए।

उन्होंने कहा कि भाजपा की राजनीति जमीनी राजनीति नहीं है। उसका जनता से ताल्लुक नहीं है। भाजपा हवा में उड़ रही है। प्रियंका ने कहा कि भाजपा सरकार में किसान और नौजवान प्रताड़ित है तथा महिलाएं असुरक्षित हैं।

Anil Kapoor