जीजा-साली का अवैध संबंध; 5 बच्चों को रोता हुआ छोड़कर घर से हुए फरार...पति और पत्नी का भी बुरा हाल
punjabkesari.in Monday, Apr 06, 2026 - 03:02 PM (IST)
महराजगंज: यूपी के महराजगंज से एक रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां पर तीन बच्चों की मां अपने जीजा के साथ भाग गई। वो अपने पति और बच्चों को छोड़कर जीजा के साथ चली गई। जब इस बात की जानकारी उनके परिवार वालों को हुई तो दोनों परिवारों में हड़कंप मच गया है।
अब जानिए पूरा मामला
जानकारी के अनुसार, महिला के तीन बच्चे हैं, जबकि उसके जीजा के भी दो बच्चे हैं। बताया जा रहा है कि युवक का अपनी पत्नी के मायके में आना-जाना था। इसी दौरान उसकी अपनी साली (मौसेरी) से नजदीकियां बढ़ गईं और दोनों के बीच प्रेम संबंध बन गए। दोनों के बीच रिश्ता इतना गहरा हो गया कि उन्होंने घर छोड़ने का फैसला कर लिया। अब दोनों अपने-अपने परिवार और बच्चों को छोड़कर साथ में फरार हो गए।
यह भी पढ़ें...'एक रात सोने के लिए 50 लाख दूंगा...' 'वड़ा पाव गर्ल' से करोड़पति बिजनेसमैन ने की गंदी डिमांड
दोनों ही बालिग हैंः पुलिस
जब इस घटना की जानकारी परिवार वालों को हुई, तो सभी हैरान रह गए। दोनों के पति और पत्नी भी इस बात से सदमे में हैं। घटना के बाद दोनों परिवारों के बीच तनाव का माहौल बना हुआ है। मामले की सूचना मिलने पर पुलिस ने दोनों पक्षों को बुलाकर पूछताछ की। पुलिस का कहना है कि दोनों ही बालिग हैं, इसलिए कानूनन वे अपने फैसले लेने के लिए स्वतंत्र हैं। पुलिस के अनुसार, शांति भंग की आशंका को देखते हुए आवश्यक कार्रवाई की गई है और मामले पर नजर रखी जा रही है।

