साली से शादी की जिद पर अड़ा जीजा, विवाद में पत्नी ने जो किया सुनकर आप सन्न रह जाएंगे

punjabkesari.in Tuesday, Apr 04, 2023 - 09:17 PM (IST)

बदायूं: कोतवाली सिविल लाइन क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति अपनी साली से शादी करने की जिद पर अड़ा है। पत्नी विरोध करती है तो उसके साथ मारपीट करता है। सोमवार की सुबह दोनों के बीच विवाद हो गया। पत्नी ने चाकू से खुद की गर्दन काट ली। महिला को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया। सूचना मिलने पर पुलिस ने जिला अस्पताल जाकर महिला के मायका पक्ष से पूछताछ की। आरोपी पति को हिरासत में लिया गया है।

क्या है पूरा मामला
जिले के एक गांव निवासी युवक के संबंध अपनी साली से हो गए थे। अक्सर ही वह छिपकर एक-दूसरे से मिलते थे। किसी तरह पत्नी को अपनी बहन से पति के अवैध संबंधों के बारे में पता चल गया। पत्नी ने पति से बोला तो उसने साली से शादी करने की बात कही। पत्नी के पैरों तले की जमीन खिसक गई। उसने विरोध किया तो पति जिद पर अड़ गया। पत्नी से मारपीट शुरू कर दी। महिला के ससुरालियों को इस बात की जानकारी हुई तो उन्होंने भी महिला के पति को समझाने की कोशिश की। इसके बाद भी वह नहीं माना। सोमवार की सुबह भी पति-पत्नी के बीच झगड़ा होने लगा। नाराज महिला अपने कमरे में गई और चाकू से गला काट लिया। महिला जमीन पर गिर गई और गले से खून बहने लगा। ससुराली मौके पर पहुंचे और उसे जिला अस्पताल ले आए।

आरोपी को हिरासत में लिया गयाः पुलिस
सूचना मिलने पर कोतवाली सिविल लाइन के प्रभारी निरीक्षक गौरव विश्नोई अस्पताल आए और परिजनों से जानकारी की। आरोपी युवक को हिरासत में लिया है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि युवक अपनी साली से शादी करना चाहता है। पत्नी- विरोध करती है तो उसके साथ मारपीट करता है। आरोपी को हिरासत में लिया गया है। अभी तहरीर प्राप्त नहीं हुई है।

 

Content Writer

Ajay kumar