दरिंदगी की इंतहा! 6 साल की बच्ची से हाथ-पैर बांधकर जीजा ने किया रेप, हालत देख पुलिस अधिकारी भी रो पड़े

punjabkesari.in Thursday, Jul 28, 2022 - 11:39 AM (IST)

बाराबंकी: बाराबंकी जिले के सफदरगंज इलाके में छह वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म करने के आरोप में उसके जीजा को गिरफ्तार किया गया है। अपर पुलिस अधीक्षक मनोज पांडेय ने बृहस्पतिवार को बताया कि सफदरगंज थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली एक महिला ने बुधवार को दर्ज कराए गए मुकदमे में आरोप लगाया कि वह चार दिन पहले अपने मायके में अपनी 6 वर्षीय बहन को छोड़कर किसी रिश्तेदार के घर गयी थी।

इस दौरान उसके पति ने उसकी छोटी बहन से मारपीट की और दुष्कर्म किया। महिला का आरोप है कि उसकी छोटी बहन बुधवार को जब उसके पास आई तो उसने अपने जीजा की हरकत के बारे में बताया। महिला की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पांडेय ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

बड़ी बहन ने बताया है कि हमारे पति ने मेरी 6 साल की छोटी बहन के साथ रेप किया है। जब महिला से पूछा गया कि आप अपने पति पर ही अपनी बहन के साथ रेप करने का गंभीर आरोप लगा रहे हो तो महिला ने बताया कि मेरे पति ने एक बार पहले भी मेरी बहन के साथ गलत काम किया था। इस बार वह अपने जीजा के यहां गई हुई थी यहां मेरे पति ने मेरी बहन के हाथ बांध कर उसके साथ रेप किया और गरम लोहा भी लगाया।


 

Content Writer

Tamanna Bhardwaj