बाढ़ में भाई की बेबसी; बहन के शव को कंधे पर लेकर 5 km पैदल चला, इलाज न मिलने से हुई मौत

punjabkesari.in Friday, Jul 12, 2024 - 03:30 PM (IST)

Lakhimpur Kheri: उत्तर प्रदेश का जिला लखीमपुर खीरी इन दिनों बाढ़ से प्रभावित है। जिले के कई गांवों में पानी घुस गया है, जिसकी वजह से लोगों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसी बाढ़ के बीच दो भाईयों की बेबसी का एक मामला सामना आया है। दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है। जिसमे एक भाई अपनी बहन के शव को कंधे पर ले जाता हुआ दिखाई दिया है। बाढ़ की वजह से रास्ते बंद होने की वजह से उसे पांच किलोमीटर पैदल चलना पड़ा।

जानिए क्या है पूरा मामला
यह मामला जिले के मैलानी थाना के गांव एलनगंज महाराज नगर का है। यहां पर रहने वाली 15 वर्षीय शिवानी की तबीयत खराब होने पर परिजनों ने उसे पलिया के अस्पताल में भर्ती कराया था। शिवानी को टाइफाइड था। परिजनों ने बताया कि बरसात के चलते पलिया शहर टापू में तब्दील हो गया। आवागमन बंद होने के कारण वे बेहतर इलाज के लिए बहन को बाहर नहीं ले जा सके, जिससे मौत हो गई। मौत के बाद उसके शव को ले जाने के लिए कोई व्यवस्था न होने की वजह से उन्होंने नाव से नदी पार की और पांच किलोमीटर शव कंधे पर लादकर गांव आए।

यह भी पढ़ेंः CM Yogi ने किया आम महोत्सव का शुभारंभ, कहा- 'जापान और मलेशिया को 40 टन आम निर्यात करेगा यूपी'
कई दिनों से बीमार थी बहन
बहन का शव कंधे पर लादकर ले जाने वाले भाइयों का वीडियो भी वायरल हुआ है। मृतका के बड़े भाई ने बताया कि बहन पिछले कुछ दिनों से बीमार थी, उसे डॉक्टर को दिखाया लेकिन उसकी तबीयत में कुछ भी सुधार नहीं हुआ। दो दिन पहले उसकी तबीयत और बिगड़ने लगी और बहन की मौत हो गई। बाढ़ के कारण बहन को सही इलाज नहीं दिला पाने में मजबूर भाई बहन के शव को अपने ऊपर लेकर तेज-तेज आगे बढ़ रहा है। 

​​​​​​​


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Pooja Gill

Related News

static