श्मशान से लाकर पत्नी को दिया कटा इंसानी हाथ, बोला- इसे पका दो

punjabkesari.in Wednesday, Mar 11, 2020 - 05:09 PM (IST)

बिजनौरः उत्तर प्रदेश के बिजनौर में एक महिला उस वक्त बेसुध होकर गिर पड़ी जब उसके पति उसे इंसानी हाथ लाकर थमा दिया। सिरफिरे शख्‍स ने हाथ को पत्‍नी को सौंपकर उसे डिनर में पकाने के लिए कहा। जिसे देखकर पत्नी बेहोश हो गई। जब उसे होश आया तो सिरफिरा शख्श खुद ही इंसानी हाथ को पकाने की तैयारी कर रहा था।

मामला बिजनौर के गांव टिककोपुर का है। यहां रहने वाला संजू मानसिक रोगी है। वह 2 दिन पहले घर में डिनर पकाने के लिए घर से कुछ दूर श्मशान घाट से एक मानव हाथ काट लाया। घर आकर संजू ने पत्नी से उसका खाना बनाने के लिए कहा जिसे देखते ही पत्नी सुनीता बेहोश हो गई। इसके बाद पड़ोस के लोग उसे डॉक्टर के यहां ले गए, जहां उसे होश आया। आस-पास के लोगों को इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि संजय ने नजदीकी मुर्दाघर से किसी का हाथ उठा लिया और घर लाकर उसे पकाने लगा। इस बारे में जांच की जा रही है। एसएचओ आरसी शर्मा ने बताया, 'हमने संजय के घर से इंसान का मांस बरामद किया है। संजय को हिरासत में ले लिया है। ऐसा लगता है कि गंगा किनारे जहां लाशें जलाई जाती हैं, वहीं से संजय ये मांस उठा लाया।'
 

Tamanna Bhardwaj