नर्स से दरिंदगी! नशीली दवा पिलाकर 3 साल तक रेप करता रहा डॉक्टर, जबरन गर्भनिरोधक दवाएं खिलाईं और फिर...
punjabkesari.in Sunday, Mar 29, 2026 - 04:20 PM (IST)
संभल: उत्तर प्रदेश के संभल जिले स्थित एक अस्पताल में कार्यरत नर्स द्वारा दुष्कर्म का आरोप लगाये जाने के बाद एक चिकित्सक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। संभल कोतवाली प्रभारी गजेंद्र सिंह ने बताया कि एक नर्स की शिकायत पर 20 मार्च को चिकित्सक व उसके पिता के खिलाफ यह मुकदमा दर्ज किया गया और मामले की जांच शुरू कर दी गई।
कई बार किया रेप
शिकातयकर्ता ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया कि वह चौधरी सराय स्थित एक निजी अस्पताल में दिसंबर 2022 से नौकरी कर रही है और अस्पताल के ऊपर बने कमरे में रहती है। पीड़िता ने आरोप लगाया कि अस्पताल के संचालक डॉ. जैद ने 2022 से उससे कई बार दुष्कर्म किया। उसने बताया कि तबीयत बिगडने पर आरोपी ने उसे नशीली दवा पिला दी। जिसे पीकर वो बेहोश हो गई। तभी बेहोशी की हालत में डॉक्टर ने उसकी अश्लील तस्वीरें खींच लीं। अगली सुबह डॉक्टर ने उन्हीं तस्वीरों को वायरल करने और नौकरी से निकालने की धमकी देकर ब्लैकमेल करना शुरू किया। इसके बाद कई बार उससे रेप किया और किसी को इसके बारे में बताने पर जान से मारने की धमकी दी।
जबरन खिलाई गर्भनिरोधक दवाएं
पीड़िता ने आरोप लगाया कि आरोपी के द्वारा उसे जबरन गर्भपात के लिए खिलाई गई दवाइयों से वह बीमार रहने लगी और तनाव में में चली गई। पीड़िता ने शिकायत में बताया कि जब इस बारे में उसने अपनी मां को बताया तो वह दोनों सीधा अस्पताल पहुंची, लेकिन वहां पर पहले से मौजूद आरोपी के पिता असलम ने उनसे दुर्व्यवहार किया। संभल कोतवाली प्रभारी गजेंद्र सिंह ने बताया कि डॉ. जैद ओर मोहम्मद असलम के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।

