बसपा और भाजपा का मेल हो गया, जो यूपी में बड़ा खेल हो गया: राजभर

punjabkesari.in Tuesday, Mar 15, 2022 - 11:09 AM (IST)

लखनऊ: यूपी में हुए विधानसभा चुनाव में सुभासपा के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर के दावे फेल होे गए इसके साथ ही वह चुनाव भी हार गए, जिसके बाद उन्होंने भाजपा और बसपा पर गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, ''चाहे बसपा हो या कांग्रेस, चार बार सत्ता में रह चुकीं पार्टियों ने भाजपा को समर्थन दिया। उनके वोट कहां गए।''  'बसपा और भाजपा का मेल हो गया, जो यूपी में बड़ा खेल हो गया।'

बता दें कि ओपी राजभर इससे पहले भी कई विवादित बयान दे चुके हैं। चुनाव से पहले उन्होंने बेसहारा पशुओं के मुद्दे पर एक जनसभा में कहा था कि भाजपा वाले दिखें तो उन्हें सांड़ के साथ ही बांध दो। इसके अलावा उन्होंने आरोप लगाया था कि योगी आदित्यनाथ उनकी हत्या कराना चाहते हैं।

Content Writer

Imran