बसपा महासचिव बोले- 1993 से भगवान राम को लेकर करोड़ों रुपए चंदा इकट्ठा किया, अब फिर पहुंच रहे घर-घर

punjabkesari.in Thursday, Aug 05, 2021 - 01:08 PM (IST)

बरेलीः यूपी की सियासत में इन दिनों बसपा का ब्राह्मण सम्मेलन चर्चा में हैं। अयोध्या से शुरू हुआ बसपा का ब्राह्मण सम्मेलन आज बरेली में हुआ। यहां बसपा के राष्ट्रीय महासचिव सतीश चन्द्र मिश्रा ने योगी सरकार पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने योगी सरकार पर ब्राह्मणों को चुन-चुन कर मारने का आरोप लगाया। उन्होंने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में आपको हर जगह निराशा ही निराशा नजर आ रही है।

मंच से बोलते संतीश चन्द्र मिश्रा कि हमने अयोध्या में जाकर देखा तो असलियत सामने आ गई। पता चला कोई भी विकास अयोध्या में नहीं हुआ। भाजपा ने कहां सोने की भगवान राम की नगरी बनाई? 250 करोड़ लग गए पर पता नहीं कहां लग गए? हम जब अयोध्या गए तो सवाल खड़े कर दिए कि ये क्यों गए। क्या इन्होंने ही श्रीराम का ठेका ले रखा है?

1993 से लेकर भगवान राम को लेकर कितने लाख करोड़ रुपये चंदा इकट्ठा किया और अगर इकट्ठे कर लिए थे तो फिर अब हर घर में झोला लेकर चंदा लेने के लिए क्यों भेज दिया? 10 हजार करोड़ रुपये फिर कमा लिया. वहां नींव भी नहीं भरी गई। कल एक साल हो जाएगा। इन्होंने ऐसी जगह पूजन किया जो वर्जित है। ये खुद चाहते हैं कि विघ्न पड़े। ये कोई कानून नहीं लाए। रामलला को वो वोट की वस्तु बनाकर रखना चाहते हैं। इनकी ठेकेदारी खत्म करने का समय आ गया है। 

उन्होंने कहा कि पिछले साढ़े 4 सालों में दलितों और ब्राह्मणों पर चुन-चुन कर हमले हो रहे हैं। ब्राह्मणों को तो इतना दहशत में ला दिया है कि न जाने कब उसे गोली मार दी जाए। सरकार बनते ही 5 ब्राह्मणों को रायबरेली में जलाने का काम किया। उनकी झोपड़ी जला दी गई। उनके मंत्री कहते है कि ऐसे अपराधियों के साथ ऐसा ही होगा। 

लखनऊ में एप्पल कंपनी में काम करने वाले को उसका नाम पूछते ही जैसे पता चला वो तिवारी है, उसको मार डाला। कानपुर के बिकरु कांड में 100 ब्राह्मणों का नाम लिया गया। अधिकारियों से कहा गया कि ये अच्छा मौका मिला है, इनको अज्ञात में डाल दो। फिर जिसे चाहो उठा लो। फिर सब जगह से मजबूत ब्राह्मणों की लिस्ट बनाकर मुंबई और कोलकाता से उठवाकर उनको मार दिया गया। ब्राह्मण महिलाओं को भी नहीं छोड़ा, जो घर में काम कर रही थी, उसके साथ उसके 3 साल और 6 साल के बच्चे को भी जेल में भी डाल दिया. 29 तारीख को शादी होती है खुशी दुबे की और फिर उसे भी जेल में डाल देते हैं। सात दिन तक खुशी दुबे को कहां रखा ये तक नहीं बताया। बता दें कि बसपा के राष्ट्रीय महासचिव आज बरेली के पीलीभीत रोड स्थित फहाम लॉन में पहुचे, जहां पर उन्होंने प्रबुद्ध विचार संगोष्ठी की। इस दौरान सतीश चंद्र मिश्रा ने योगी सरकार पर जमकर निशाना साधा। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tamanna Bhardwaj

Recommended News

Related News

static