UP में भाजपा की B टीम के तौर पर काम कर रही है BSPः संजय सिंह

punjabkesari.in Monday, Aug 31, 2020 - 11:43 AM (IST)

लखनऊः  आम आदमी पार्टी (आप) सांसद संजय सिंह ने कहा कि बहुजन समाज पार्टी(बसपा) उत्तर प्रदेश में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) की बी टीम के तौर पर काम कर रही है। भारत विकास पार्टी सेक्युलर के आप में विलय के मौके पर आप के यूपी प्रभारी ने पत्रकारों से कहा कि जैसे-जैसे प्रदेश में पार्टी के आंदोलन और मुद्दों की गर्मी बढ़ रही है, वैसे ही कई राजनीतिक दलों के लोग आम आदमी पार्टी में शामिल हो रहे हैं।

 उन्होंने कहा कि भाजपा के राज में हालात ऐसे हैं कि विधायक खुद बेबस हो गए हैं। विधायक अगर अपनी पीड़ा बताते हैं तो पार्टी नोटिस थमा देती है जैसा राधा मोहन दास अग्रवाल के साथ किया।

वहीं भाजपा विधायक देव मणि दुबे ने ब्राह्मणों की हत्या पर योगी से सवाल किया। सिंह ने सवालिया लहजे में कहा कि लोकतंत्र में सांसद का कोई मुद्दा उठाना अपराध है क्या। सरकार से सवाल करने पर योगी कभी नमूना कहते हैं या फिर दूसरी पाटिर्यों की आड़ लेते हैं। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में बसपा भाजपा की टीम बी बन चुकी है। 

Moulshree Tripathi