नोएडा: BSP नेता ने अज्ञात महिला पर लगाया ब्लैकमेल करने का आरोप

punjabkesari.in Monday, Jan 28, 2019 - 09:35 AM (IST)

नोएडा: BSP के पूर्व जिलाध्यक्ष करतार सिंह नागर ने थाना बादलपुर में एक अज्ञात महिला के खिलाफ ब्लैकमेल करने और 2 लाख रुपए की कथित रंगदारी मांगने का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस उपाधीक्षक (ग्रेटर नोएडा) पीयूष कुमार सिंह ने बताया कि शिकायत के अनुसार अज्ञात महिला ने पहले फोन करके उनसे मिलने के लिए समय मांगा। जब उन्होंने उसे समय नहीं दिया तो उनसे 2 लाख रुपए की मांग की गई। पैसे ना देने पर महिला फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी दे रही है।

उन्होंने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। नागर उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और बसपा सुप्रीमो मायावती के पैतृक गांव बादलपुर के रहने वाले हैं। राज्य की बसपा सरकार में उन्हें दर्जा प्राप्त मंत्री भी बनाया गया था।

Anil Kapoor