BSP नेता उमेश सेंथिया सहित 2 लोगों की बढ़ी मुश्किलें, सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में केस दर्ज

punjabkesari.in Monday, Jan 21, 2019 - 10:48 AM (IST)

आगरा: राजनीतिक क्षेत्र में रालोद के बाद बसपा से विधानसभा चुनाव लड़कर अपनी किस्मत आजमा कर सुर्खियों में रहने वाले नेताजी पंडित उमेश सेंथिया एक बार फिर सुर्खियों में आ गए हैं। पंडित उमेश सेंथिया और उनके 2 साथियों पर एक महिला ने सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए सदर थाने में केस दर्ज करवाया है।

पीड़ित महिला का कहना है कि 14 दिसंबर को पंडित उमेश सेंथिया और उनके 2 साथी राहुल और रामसेवक ने उसे घर में अकेला पाकर सामूहिक दुष्कर्म किया। पीड़िता के अनुसार शादी के बाद से ही तीनों उस पर बुरी नीयत रखे हुए थे। आरोपी रामसेवक के उसकी सास से अवैध संबंध थे जिसका विरोध करने पर ससुर की हत्या करा दी और आवाज दबाने के लिए इस घटना को अंजाम दिया।

मुकद्दमा दर्ज होने के बाद से पंडित उमेश सेंथिया की मुश्किलें बढ़ गई हैं। पंडित उमेश सेंथिया का नाम भूमाफिया की सूची में भी बताया जाता है। उसके खिलाफ फायरिंग के मामले में भी मुकद्दमे दर्ज हैं। फिलहाल इस मुकद्दमे के दर्ज होने के बाद से पीड़िता और उसके परिवार ने धमकियां मिलने की बात भी कही है। पीड़िता ने पुलिस से इन आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।

Anil Kapoor