BSP ने कैसरगंज से अपने संभावित प्रत्याशी को पार्टी से निकाला, बताई ये वजह

punjabkesari.in Sunday, Mar 17, 2019 - 05:40 PM (IST)

गोण्डाः बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने उत्तर प्रदेश के गोण्डा जिले की कैसरगंज लोकसभा सीट से संभावित उम्मीदवार माने जा रहे संतोष तिवारी को रविवार को पार्टी विरोधी गतिविधियों के कारण निष्कासित कर दिया।

बसपा के जिलाध्यक्ष तिलकराम भारती ने यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 2017 में प्रदेश विधानसभा चुनाव के दौरान तिवारी ने कर्नलगंज सीट से चुनाव लड़ा था। उन्हें इस बार कैसरगंज लोकसभा सीट से उम्मीदवार बनाए जाने की उम्मीद थी, लेकिन पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त पाये जाने पर बसपा अध्यक्ष मायावती ने तिवारी को पार्टी से निष्कासित कर दिया है।  

 

Ruby