सपा प्रवक्ता अभिषेक मिश्रा ने मायावती पर कसा तंज, कहा- चुनाव आते ही BSP को याद आया ब्राह्मण समाज

punjabkesari.in Monday, Jul 19, 2021 - 12:28 PM (IST)

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में मायावती के ब्राह्मण सम्मेलन के बाद से उत्तर प्रदेश की राजनीति में सियासी भूचाल आ गया है। इसी क्रम में हर जानितिक पार्टियां बाह्ममण को अपने पाले में करने के लिए अपने तरीके से बयान दे रही है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और पूर्व कैबिनेट मंत्री अभिषेक मिश्रा ने मायावती के ब्राह्मण सम्मेलन को चुनावी स्टंट बताया है। उन्होंने मायावती पर तंज कसते हुए कहा प्रदेश अब चुनाव होने वाले है तो उन्हें ब्राह्मण याद आ रहा है। उन्होंने कहा कहा ब्राह्मण समाज के ऊपर उनकी सरकार में कितने फर्जी तरीके से एस सी एसटी मुकदमे दर्ज किए गए है। यह सभी को याद है। उन्होंने कहा ब्राह्मण समाज समाजवादी पार्टी के साथ है। यह समाज अखिलेश यादव में अपना भविष्य देख रहा है। आने वाले समय में सपा की सरकार बनेगी, ब्राह्मण समाज सपा के साथ है।

बता दें कि बहुजन समाज पार्टी ब्राह्मणों को लुभाने के  लिए 23 जुलाई से 29 जुलाई तक उत्तर प्रदेश के कई जिलों में ब्राह्मण सम्मेलन आयोजित करेगी। जिसकी जिम्मेदारी बसपा महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा को दी गई।इसे लेकर कई पार्टियां बसपा पर लगातार हमला बोल रही है।

Content Writer

Ramkesh