बसपा सुप्रीमो मायावती ने शांतिस्वरूप बौद्ध के निधन पर व्यक्त किया शोक

punjabkesari.in Monday, Jun 08, 2020 - 07:17 PM (IST)

यूपी डेस्क: बौद्धाचार्य शांतिस्वरूप बौद्ध के निधन पर बसपा सुप्रीमो मायावती ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा, ‘‘श्री शान्ति स्वरूप बौद्ध, जो कमजोर तबकों को जागरुक करने में लगातार सक्रिय रहे, उनकी दिल्ली में अचानक हुई मौत की खबर अति-दु:खदायक। इनके परिवार व परिचितों के प्रति गहरी संवेदना। कुदरत इनके करीबी लोगों को इस दु:ख को सहन करने की शक्ति प्रदान करे।’’

बता दें कि शांतिस्वरूप बौद्ध देश भर में बहुजन आंदोलन के सशक्त मार्गदर्शक थे। राजनीति से इतर बहुजन आंदोलन को आम जनमानस में पहुंचाने में उनकी महती भूमिका थी। इतनी ही नहीं शांतिस्वरूप बौद्ध अपने ओजस्वी भाषण से लोगों में जोश भरने के लिए भी जाने जाते हैं। 
 

Ajay kumar