Budaun Election Result: बदायूं लोकसभा सीट पर BJP ने किया बड़ा उलटफेर, सपा के आदित्य यादव को पछाड़ा

punjabkesari.in Tuesday, Jun 04, 2024 - 02:45 PM (IST)

Budaun Election Result: उत्तर प्रदेश की बदायूं लोकसभा सीट पर आज नतीजे घोषित हो जाएगे। यहां पर भारतीय जनता और समाजवादी पार्टी के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है। ईवीएम के वोटों की काउंटिंग के रुझानों के अनुसार भाजपा लगातार बढ़त बनाई हुई है। यहां से सपा के आदित्य यादव पीछे चल रहे है और भाजपा के दुर्विजय सिंह शाक्य 19805 वोटों से आगे चल रहे है।

पुरुष मतदाताओं ने किया अधिक मतदान
बता दें कि जिले में दो लोकसभा क्षेत्र आते हैं। इसमें बदायूं और आंवला लोकसभा क्षेत्र है। सात मई को मतदान शांतिपूर्ण तरीके से पूर्ण हुआ था। मतगणना में किसी भी प्रकार की लापरवाही न हो, इसको लेकर जिला प्रशासन ने पूरी तैयारी की है। मंगलवार सुबह से मतगणना खत्म होने तक 456 कर्मिकों ड्यूटी लगाई गई है। एक विधानसभा क्षेत्र में 14 टेबल लगाई गई हैं। सबसे कम 389 बूथ बिल्सी विधानसभा क्षेत्र में हैं। ऐसे में यहां पर 28 चक्र तक मतगणना होगी। यहां पर कुल मतदाता 20,08,758 है। जिनमें से पुरुष मतदाता 10,75,150 और महिला मतदाता 9,33,496 है। इस बार महिलाओं के मुकाबले इस सीट से 98417 पुरुषों ने अधिक मतदान किया।

इस बार हुई कम वोटिंग
बदायूं लोकसभा सीट पर पिछली बार से इस बार कम मतदान हुआ। यहां महज 54.58 फीसदी ही मतदान हुआ था। इस चुनाव में जहां बदायूं सदर विधानसभा सीट पर सबसे ज्यादा वोटिंग हुई, वहीं, सहसवान सीट पर सबसे कम मतदान हुआ। अगर 2019 की बात करें तो इस चुनाव में 57.17 फीसदी मतदान हुआ था।

यह भी पढ़ेंः यूपी में  "INDIA"गठबंधन की बढ़त से घबराई सरकार-  अखिलेश ने लगाया धीमी काउंटिंग का आरोप
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने सरकार पर गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि बीजेपी की सीटें कम होने पर दबाव बना कर यूपी में धीमी काउंटिंग कराई जा रही है। आप को बता दें कि उत्तर प्रदेश में 80 लोकसभा सीटों पर सुबह 8 बजे मतगणना जारी है। यूपी की 80 सीटों में से "INDIA"को 43 सीटों पर बढ़त मिली जबकि एनडीए गठबंधन को 36 सीटों पर आगे चल रही है।

​​​​​​​

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Pooja Gill

Related News

static