BUDGET 2019: जानिए, योगी सरकार के तीसरे बजट की 10 बड़ी बातें

punjabkesari.in Thursday, Feb 07, 2019 - 12:34 PM (IST)

लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार का 2019-20 के लिए 4,79,701.10 करोड़ रुपए के व्यय का बजट गुरुवार को राज्य विधानसभा में पेश किया गया। राज्य के वित्त मंत्री राजेश अग्रवाल ने बजट पेश करते हुए कहा कि नया बजट पिछले वित्त वर्ष के मुकाबले 12 प्रतिशत अधिक है। बजट में 21,212.95 करोड़ रुपए की नई योजनाएं शामिल की गई हैं। बजट में वर्ष 2019-20 के दौरान कुल 4,70,684.48 करोड़ रुपए की प्राप्तियां अनुमानित हैं। इनमें 3,91,734.40 करोड़ रुपए की राजस्व प्राप्तियां और 78,950.80 करोड़ रुपए की पूंजीगत प्राप्तियां शामिल हैं। वित्तीय वर्ष 2019-20 में 27,777.36 करोड़ रुपए की राजस्व बचत का अनुमान है। वहीं राजकोषीय घाटा 46,910.62 करोड़ रुपए रहने का अनुमान जताया गया है।

जानिए, योगी सरकार के तीसरे बजट की 10 बड़ी बातें:-

- बजट पिछले वित्तीय वर्ष से 12 प्रतिशत ज्यादा

- बजट में 21 हजार 212 करोड़ की नई योजनाएं

- 4,70.686 करोड़ की राजस्व प्राप्तियों का अनुमान

- 3,91,734 करोड़ की राजस्व प्राप्तियों का अनुमान

- 78,950 करोड़ की पूंजीगत प्राप्तियों का अनुमान

- राजस्व प्राप्तियों में टैक्स 2.93 लाख करोड़

- सेंट्रल टैक्स में यूपी को 1.52 लाख करोड़

- जीएसटी और वैट से 77 हजार करोड़

- आबकारी शुल्क से 31 हजार 517 करोड़ मिलेंगे

- स्टाम्प, पंजीकरण से मिलेंगे करीब 19 हजार

Anil Kapoor