UP विधान मंडल का बजट सत्र 18 फरवरी से, यह Yogi सरकार का 5वां और अंतिम पूर्ण बजट

punjabkesari.in Friday, Jan 29, 2021 - 06:12 PM (IST)

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में विधान मंडल का बजट सत्र 18 फरवरी गुरुवार से शुरू होगा और राज्यपाल आनंदीबेन पटेल दोनों सदनों को एक साथ सम्बोधित करेंगी। विधानसभा के प्रमुख सचिव प्रदीप कुमार दुबे ने आज यहां यह जानकारी दी। वर्ष 2021 के इस प्रथम सत्र को राज्यपाल आनंदीबेन पटेल विधान मंडल के दोनों सदनों को पूर्वाह्न 11 बजे एक साथ सम्बोधित करेंगी।

गौरतलब है कि इस सत्र में योगी आदित्यनाथ सरकार वित्तीय वर्ष 2021-22 के लिए बजट पेश करेगी। योगी सरकार का यह पांचवां और इस कार्यकाल का आखिरी पूर्ण बजट होगा। अगले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर यह चुनावी बजट भी होगा। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Umakant yadav

Recommended News

Related News

static