बुलंदशहर: निजी दुश्मनी के चलते एक टैक्सी चालक की गोली मारकर हत्या

punjabkesari.in Monday, May 23, 2022 - 12:50 PM (IST)

बुलंदशहर: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले में निजी दुश्मनी के चलते रविवार को 50 वर्षीय एक टैक्सी चालक की कथित रूप से गोली मारकर हत्या कर दी गयी। पुलिस ने यह जानकारी दी। मृतक की पहचान खुर्जा सिटी थानाक्षेत्र स्थित तारीनान के निवासी सलीम के रूप में हुई है।

पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि इस अपराध में उसका साथ देने वाले को ढूंढा जा रहा है। मुख्य आरोपी शहजाद को शक था कि उसका एक वीडियो को बनाने में सलीम का ही हाथ था, जिसके आधार पर उसे बाल यौन अपराध संरक्षण कानून के तहत एक मामले में जेल भेजा गया था और हाल में वह रिहा हुआ था।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Mamta Yadav

Related News

static