बुलंदशहर: यातायात उल्लंघन मामले में 1 करोड़ 74 लाख वसूले, SP ने जवानों को किया सम्मानित

punjabkesari.in Tuesday, Dec 01, 2020 - 07:06 PM (IST)

बुलंदशहर: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में एक साल यानी 1जनवरी से 30 नवम्बर तक यातायात नियमों का उल्लंघन करने के आरोप में 69 हजार 992 वाहनों का चालान कर एक करोड़ 74 लाख 29 हजार 300 रूपये की राशि शमन शुल्क के रूप में वसूली की है। इससे रास्व में काफी लाभ हुआ है। इस उत्कृष्ट कार्य के लिए एसपी ने पुलिसकर्मीयों को सम्मानित किया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह ने आज यहां कहा कि पिछले नवंबर महीने में ही 8580 वाहनों का चालान कर 15 लाख रुपए वसूला गया। उन्होंने कहा कि कल महीने के अंतिम दिन समापन समारोह में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस के यातायात कर्मियों हेड कांस्टेबल आशाराम त्यागी, रूपेंद्र छिकारा विजय बालियान ,इरशाद अहमद सहित होमगार्ड के कई जवानों को, प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया ।

Ramkesh