हिंसा से गुजरे बुलंदशहर की स्थिति अब शांतिपूर्ण: यूपी DGP

punjabkesari.in Monday, Dec 10, 2018 - 10:27 AM (IST)

लखनऊ\शिरडी: उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक ओपी सिंह ने रविवार को कहा कि हिंसा से गुजरे बुलंदशहर की स्थिति अब शांतिपूर्ण है। हालांकि सिंह ने सेना के जवान जितेंद्र मलिक की भूमिका के बारे में संवाददादाओं के सवाल को टाल दिया। मलिक को बुलंदशहर हिंसा में पुलिस इंसपेक्टर सुबोध कुमार सिंह की हत्या में कथित संलिप्तता को लेकर गिरफ्तार किया गया है।

उत्तर प्रदेश के ये शीर्ष पुलिस अधिकारी रविवार को अहमदनगर में प्रसिद्ध शिरडी साईंबाबा मंदिर आए थे। उन्होंने संवाददाताओं से कहा कि बुलंदशहर में शांतिपूर्ण स्थिति है। कानून व्यवस्था अच्छी है। 3 दिसंबर को बुलंदशहर जिले के एक गांव में करीब 400 लोगों ने समीप के जंगल में गौवंश के अवशेष मिलने पर बड़ा उत्पात मचाया था। गिंसा में इंसपेक्टर सिंह और 20 वर्षीय एक युवक की गोली लगने से जान चली गई थी। इस हिंसा के सिलसिले में 9 लोग गिरफ्तार किए गए हैं लेकिन मुख्य आरोपी बजरंग दल का जिला संयोजक योगेश राज अब भी फरार है।

Anil Kapoor