बुलंदशहर: अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार,13 बाइक बरामद

punjabkesari.in Wednesday, Oct 28, 2020 - 04:25 PM (IST)

बुलंदशहर: उत्तर प्रदेश की बुलंदशहर जिला पुलिस ने अनूपशहर क्षेत्र से अंतराजीय वाहन चोर गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की 13 बाइक और हथियार बरामद किए गये। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह ने आज यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया की मंगलवार रात अनूपशहर पुलिस को सूचना मिली की वाहन चोर गिरोह के दो सदस्य डीवाई की ओर से मखना नहर पुल होते हुए अनूप शहर की ओर आ रहे हैं। इस पर पुलिस ने नहर पुल पर घेराबंदी कर बाइक सवार दो संदिग्ध युवकों रुकने का इशारा किया। पुलिस को देख कर वे लोग भागने लगे,लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों को दबोच लिया।

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपियो में अलीगढ़ निवासी रोहन और बुलंदशहर निवासी शकील शामिल है। उनके कबजै एवं निशांदेही पर छतरिया गांव के पास आम के बाग से छुपाकर रखी गई 11 और मोटरसाइकिल, दो तमंचे और कारतूस बरामद किए। उन्होंने बताया कि गिरोह के सदस्य बाइक चोरी कर उनका रंग रूप एवं नंबर प्लेट बदलकर सस्ते दाम पर ग्राहक मिलने पर बेचते थे। गिरफ्तार आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। 

Ramkesh