बुलंदशहरः अज्ञात वाहन ने उजाड़ा हसता खेलता परिवार

punjabkesari.in Thursday, Jun 21, 2018 - 11:43 AM (IST)

बुलंदशहरः बुलंदशहर के सिकन्द्राबाद एनएच 91 हाइवे पर दर्दनाक हादसा हो गया। जहां एक बाइक सवार पति-पत्नी व उनके मासूम बच्चे को अज्ञात वाहन ने कुचल दिया। इस हादसे में बच्चे और पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि बाइक चालक पति घायल हो गया। 

एनएच 91 हाइवे पर बाईपास के पास बाइक का पहिया गड्ढे में आने से महिला अपने मासूम बच्चे को लेकर हाइवे पर गिर गई। जिसके चलते पीछे से तेज़ रफ्तार वाहन ने महिला और उसके मासूम बच्चे को कुचल दिया। हादसे में महिला और मासूम की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जबकि बाइक चला रहा पति और मृतका का पिता भी इस हादसे में घायल हो गया।

वहीं राहगीरों ने इस भीषण हादसे की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भर्ती कराया। साथ ही मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने अज्ञात वाहन की तलाश शुरु कर दी है। 
 

Tamanna Bhardwaj