बुलंदशहर: जम्मू के पुंछ में शहीद हुआ UP का लाल निशांक राघव, गांव में पसरा मातम

punjabkesari.in Wednesday, Mar 03, 2021 - 03:42 PM (IST)

बुलंदशहर: देश की सीमा पर देशवासियों की रक्षा करते हुए खुशी-खुशी जान न्यौछावर करने वाले वीर जवान ही भारत की ताकत और स्तंम्भ हैं। वहीं देश की रक्षा करते हुए जम्मू के पुंछ में उत्तर प्रदेश बुलंदशहर का लाल निशांक राघव शहीद हो गया।

बता दें कि अनूपशहर अनीवास गांव के मूल निवासी निशांक राघव सेना में लांस नायक थे। जम्मू कश्मीर के पुंछ में हादसे में जवान की मौत की प्रशासन को जानकारी मिली है। सूचना के बाद जवान के परिजनों का रो-रोकर बूरा हाल है। हादसे की ख़बर के बाद गांव में मातम पसर गया है। जवान का पार्थिव शरीर आज पैतृक गांव पहुंच सकता है।

 

Content Writer

Moulshree Tripathi