गुलशन यादव के मकान पर चला बुलडोजर, 6 करोड़ की संपत्ति ध्वस्त... 2 दर्जन से ज्यादा मुकदमे दर्ज

punjabkesari.in Saturday, May 28, 2022 - 01:44 PM (IST)

झांसी: उत्तर प्रदेश में बाबा का बुलडोजर थमने का नाम नहीं ले रहा है। आज गुलशन यादव के झांसी में स्थित मकान पर बुलडोजर का कहर बरपा है। लगभग 6 करोड़ की संपत्ति पर नगर निगम ने पुलिस तथा प्रशासनिक अधिकारियों की मदद से बुलडोजर चला दिया। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात रहा। गुलशन यादव के ऊपर 2 दर्जन से ज्यादा मुकदमे दर्ज है।

बता दें कि नगर निगम की टीम अपर नगर आयुक्त शादाब असलम के नेतृत्व में ग्राम लहर गिर्द में पहुंची। वहीं, गुलशन यादव पर आरोप है कि उन्होंने नगर निगम की नजूल की करोड़ों की कीमत की जमीन पर अवैध कब्जा कर निर्माण करा रखा था।

टीम ने इसके पहले भी गुलशन यादव की मकान आदि पर बुलडोजर चलाया था। आज टीम ने गुलशन यादव की जमीन पर बने जानवरों के तबेले तथा अन्य मकानों पर बुलडोजर चलाकर उन्हें ध्वस्त कर दिया। अपर नगर आयुक्त के अनुसार यह जमीन नगर निगम के स्वामित्व की थी।

लगभग डेढ़ एकड़ की जमीन पर वर्षों से कब्जा किया हुआ था। उन्होंने बताया कि आगे भी यह कार्यवाही चलती रहेगी।

Content Writer

Imran